Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:ट्रेलर ने पास लेने के दौरान बस को मारी साइड, यात्रियों में हड़कम्प।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बरडीहा मोड पर रविवार को एक बस में उस समय अफरा—तफरी का माहौल हो गया जब पास लेने के दौरान ट्रेलर ने बस को साइड मार दी जिससे बस के साइड के शीशे क्षतिग्रस्त हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर वाराणसी के लिए रवाना करके ट्रेलर चालक व बस को पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया। बस चालक राजेश गौंड ने बजरंग नगर पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बस को घसीट दिया जिससे बस में बैठे कुछ यात्रियों को चोटें भी आईं। विरोध करने पर ट्रेलर चालक गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी तरह बस को बजरंग नगर चौकी तक लाकर खड़ा किया लेकिन वहां भी ट्रेलर चालक लोहे की रॉड लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ा। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।