इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जलालपुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के नेतृत्व में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 321/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित 01 अभियुक्त छोटे लाल पुत्र मुनीब लाल निवासी पीडब्लूडी आफिस थाना कोतवाली सदर जनपद लखमीपुर खीरी को मंगलवार को त्रिलोचन बाजार से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।