इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
नेवढ़िया , जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना नेवढ़िया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-187/26 धारा-303(2), 317(2) बीएनएस में वाँछित अभियुक्त सतीश शर्मा उर्फ भोथू पुत्र स्व. मुरली शर्मा निवासी ग्राम उसराव मड़इया थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर को मुखबिर खास की सूचना पर बर्राह पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 02 चोरी की मोबाईल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।