Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:पांच दिन से थी लापता विवाहिता, घर के पास बसवारी में मिला शव।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोगर गांव में शादी समारोह से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 24 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव घर के पास स्थित एक बसवारी में मिला। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और उसकी पहचान चप्पल व कपड़ों के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।जानकारी के अनुसार सोगर गांव निवासी मकरुल्लाह की पुत्री राशिदा (24) की शादी दो वर्ष पूर्व गांव के ही मोहम्मद कलीम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद कलीम रोजी-रोटी के लिए मुंबई चला गया जिसके बाद राशिदा अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक बीते 8 जुलाई को राशिदा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने खेतासराय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।सोमवार शाम गांव के पास स्थित बसवारी में उसका शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। परिजनों का आरोप है कि राशिदा की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाने का प्रयास किया गया। परिजनो ने बताया कि रशीदा 5 भाई और 4 बहन में सबसे छोटी थी जिसकी शादी गांव में ही हुई थी। मृतका का मोबाइल व जेवरात भी गायब बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में चार टीम गठित कर दिया गया है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है परिजनो की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।