Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: सिंगरामऊ पुलिस ने रास्ता भटकी11वर्षीय बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सिंगरामऊ , जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ के नेतृत्व में थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को ऑपेरशन मुस्कान ( operation smile) के अंतर्गत रास्ता भटकी 11 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर बालिका अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। इसी दौरान वह रास्ते में परिजनों से बिछड़ गई और घर का रास्ता भटककर हाईवे पर पहुंच गई। हाईवे पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने बालिका को परेशान अवस्था में देखकर तत्काल संरक्षण में लिया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका के परिजनों को तलाश कर सूचित किया तथा आवश्यक सत्यापन के उपरांत बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।