Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:रामपुर पुलिस ने 06 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक को मीरजापुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

रामपुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान (SMILE) अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 06 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया गया। मंगलवार को थाना रामपुर पर एक व्यक्ति द्वारा अपने पुत्र के बिना बताए घर से कहीं चले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। पुलिस टीम ने तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए बालक को मीरजापुर से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।बालक की सकुशल वापसी पर परिजनों में खुशी का माहौल रहा तथा उन्होंने थाना रामपुर पुलिस की तत्परता एवं कार्यवाही की सराहना की।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. पंचरतन राम, हे.का. मनोज कुमार सिंह, का. राम सिया, का. अतुल कुमार उत्सव, का. परमानन्द गोंड, का. अजय कुमार,म.का. प्रियंका सिंह शामिल रहे।