Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: नेवढिया पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

नेवढ़िया,जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे वाँछित/वारण्टी अभियुक्त गण के गिऱफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नेवढ़िया के नेतृत्व में शनिवार को थाना नेवढ़िया पुलिस टीम द्वारा मा. न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारण्ट के अनुपालन के क्रम मे 01 नफर वारण्टी अभियुक्त राजेश गौतम पुत्र मुन्नीलाल गौतम निवासी कादीपुर दरगाह थाना नेवढिया जिला जौनपुर उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।