Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:डीएम ने मछलीशहर तहसील का किया निरीक्षण, पांच साल पुराने वाद इसी माह निस्तारित करने के निर्देश।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने बुधवार को तहसील मछलीशहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों और पंजिकाओं का अवलोकन कर उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मिली कमियों को तत्काल दूर कर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।डीएम ने पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर इसी माह निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बार के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बेंच और बार के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों में प्रभावी प्रगति के साथ जनसामान्य से जुड़े मामलों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों का मेरिट के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो और न्याय में अनावश्यक देरी न की जाए। उन्होंने तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की और इसे और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।