इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण व संचालन में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा मा.न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट संम्बन्धित अ.सं. 122/23 धारा 323, 504 भा.द.वि. थाना बदलापुर जौनपुर से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र शिव मूरत निवासी मसनपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।