Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Ayodhya:कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में श्रद्धालुओं ने किया दीपदान: सरयू नदी के झुमकी घाट पर लश्करी मंदिर द्वारा 2100 दीपक हुए प्रवाहित।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

अयोध्या।  रामनगरी अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू घाट के झुंकी घाट पर मंगलवार को लश्करी मंदिर के अधिकारी अरुणेश दास उर्फ अरुण सिंह के नेतृत्व में मां सरयू का आरती पूजन कर 2100 दीपक सरयू नदी में प्रवाहित किए गए। दीप जलने से पूरा घाट रोशन हो गया।लश्करी मंदिर परिवार ने दीपदान कर परिवार एवं अयोध्यावासियों की सुख समृद्धि और खुशी की कामना की। जय सरयू मैया,जय श्री राम के जयकारों से झुमकी घाट गूंज उठा। इस अवसर पर करुणेश दास,बबलू यादव,सविता सिंह,कृष्णा सिंह,अतुल दुबे, यशस्वी राजपूत,युवराज सिंह का दीपदान में विशेष सहयोग रहा।