Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का है कर्तव्य:थाना प्रभारी

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामपुर थाना परिसर में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने थाना परिसर में विधिवत ध्वजा रोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया और भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।ध्वजारोहण के बाद थाना प्रभारी रमेश कुमार की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता तथा संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली। पुलिसकर्मियों ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।इसके बाद रामपुर थाना पुलिस के जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा थाना परिसर से निकलकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान पुलिस कर्मी देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते नजर आए। सड़क पर तिरंगा लेकर अनुशासित ढंग से आगे बढ़ते पुलिस कर्मियों को देखकर लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।थाना प्रभारी रमेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पुलिस समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।समारोह एवं तिरंगा यात्रा के दौरान रामपुर थाना पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
                                   Ad 
                                 Ad
                                  Ad
                                Ad