इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
कोतवाली, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के निकट पर्यवेक्षण में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जौनपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान छोटी लाइन, शहाबुद्दीनपुर से अभियुक्त अंकित मौर्या पुत्र राकेश मौर्या निवासी ग्राम सरोखनपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल .32 बोर, 09 जिन्दा कारतूस 7.65 KF एवं एक सैमसंग कम्पनी का एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली जौनपुर पर मु.अ.सं.-295/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।