अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में 50 निजी सुरक्षा गार्ड लगाये गये। राम मंदिर आने वाले राम भक्तों तथा रामलला की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों की मदद के लिये निजी सुरक्षा गार्डों को लगाया गया। भगवान रामलला के परिसर समेत यलो जोन क्षेत्र में निजी सुरक्षा बल तैनात किये जायेंगे।आवश्यकतानुसार निजी सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जायेगी। राम भक्तों की राम जन्म भूमि परिसर तक जाने में निजी सुरक्षा गार्ड मदद करेंगे। प्रशासनिक सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों की भी मदद का निजी सुरक्षा गार्डों को निर्देश दिया गया। एसआईएस कंपनी के निजी सुरक्षा गार्डों को रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने अधिकृत किया है।