Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : पृथ्वी एवं प्रकृति संतुलन के लिये पेड़ लगाना जरूरी: लालचन्द यादव

पेड़ लगाने के बाद बच्चों की तरह करें पालन पोषण: राकेश मौर्या
गुलाबी देवी महाविद्यालय में पौधरोपण करके मनाया गया पूर्व सीएम का जन्मदिन
सरायख्वाजा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पेड़ लगाकर मनाया गया। साथ ही लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया गया। गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर में सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, महासचिव आरिफ हबीब ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही लोगों को मिठाई खिलाकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन के आह्वान पर पेड़ लगाने का आह्वान किया। इसके बाद परिसर में सभी लोगों ने एक-एक करके दर्जन भर पेड़ लगाए और लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया।
सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने लोगों को पेड़ लगाने का जोर देते हुये कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिए एक पेड़ जरूर लगाएं। सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले ने कहा कि मानव जीवन में पेड़ का विशेष महत्व है। लोग धर्मिक आस्था भी पेड़ में रखते हैं। पृथ्वी और पर्यावरण के संतुलन के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के  जन्मदिन पर एक जन—एक पेड़ लगाने की शुरुआत की गई। सब लोग एक-एक पेड़ लगाने का काम करें। सप्ताह भर सड़कों पर गांव में ससार्वजनिक धार्मिक स्थलों पर पेड़ लगाएं।
इस अवसर पर सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, मनोज मौर्य, जितेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, कपिलदेव, रोहित पाल, हीरा लाल विश्वकर्मा, पिंटू विश्वकर्मा, अंकुर यादव, रामजीत यादव, रामनयन यादव, अखिलेश कुमार, देवा यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।