Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: केराकत पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ 02 शातिर चोरो को किया गया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

केराकत, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय केराकत के निर्देशन में पुलिस द्वारा अभियुक्तगण भोनू बिन्द पुत्र बाबूलाल नि. खर्गसेनपुर थाना केराकत जौनपुर, विकास गौतम पुत्र सुरेन्द्र प्रताप गौतम नि. कनुवानी थाना केराकत जनपर जौनपुर के संयुक्त कब्जे से एक मोटर साइकिल सुपर स्पेलण्डर नीले काले रंग की बरामद हुयी मोटर साइकिल मे लगे नम्बर प्लेट पर अंकित रजिस्ट्रेशन नम्बर से प्राप्त चेसिस नम्बर से भिन्न है । पकडे गये व्यक्तियो का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 317(2)/318(4) बीएनएस का दण्डनीय अपराध है जिनको कारण गिरफ्तारी बताकर मोटर साइकिल सुपर स्पेलेण्डर उपरोक्त को कब्जा पुलिस मे तथा अभियुक्तगण उपरोक्त को पुलिस हिरासत मे लिया गया। तथा नियमानुसार मु.अ.सं. 338/26 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस थाना केराकत जौनपुर पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।