इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सरायख्वाजा,जौनपुर।स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमुहाई में नवप्रवेशी छात्रों के लिए “दीक्षारम्भ समारोह” हुआ।मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अरुण सिंह प्राचार्य राजा हरपाल सिंह पी.जी. कॉलेज सिंगरामऊ ने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दिया।विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) शशि सिंह पूर्व विभागा ध्यक्ष इतिहास विभाग टी.डी. कॉलेज ने कहा कि शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण भी आवश्यक है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं संचालन हिमांशु यादव प्रभारी कॉलेज साइबर जोन ने किया।संयोजक प्रो.(डॉ.)मिथिलेश पाण्डेय प्राचार्य रहे। समारोह में तमाम शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।