Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Buxar:जिलास्तरीय 20 सूत्रीय के भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार बनाये गये उपाध्यक्ष।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>महागठबंधन के नेताओं की बल्ले-बल्ले, कई बनाये गये उपाध्यक्ष व सदस्य।

बक्सर, बिहार। राज्य सरकार ने जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया। इसकी जिलावार अधिसूचना जारी कर दी गई।मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिलास्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों से तय किए गए हैं। 20 सूत्रीय जिलास्तरीय समिति में जिला प्रभारी मंत्री को अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है।बक्सर जिला के जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों को नामित किया गया जिसमें एनडीए के सभी घटक दलों की सहभागिता बनाई गई है। क्रियान्वयन समिति में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला, अशोक सिंह जदयू जिलाध्यक्ष को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बलिराम सिंह कुशवाहा, विंध्याचल सिंह कुशवाहा, अखिलेश सिंह लोजपा जिलाध्यक्ष, निर्भय राय, इन्द्रलेश पाठक, पूनम रविदास, जय प्रकाश राय, सौरभ तिवारी, अशोक राम, राणा प्रताप सिंह तथा विवेक चौधरी को सदस्य मनोनीत किया गया। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिलीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री द्वारा उक्त व्यक्तियों को बक्सर जिला क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष एवं सदस्य मनोनीत करने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा धन्यवाद दिया गया। साथ ही कहा कि इन लोगों के मनोनयन से बक्सर तथा बक्सर के निवासियों के विकास, मूलभूत सुविधाओं एवं कठिनाइयों को सरकार तक पहुंचाने एवं उसका निराकरण करवाने में सहुलियत होगी। इस मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी।