इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>कब्जे से 03 बाइबील पुस्तक बरामद।
सुजानगंज, जौनपुर।आज दिनांक-08.06.2025 सुजानगंज पुलिस को प्राप्त संतोष मौर्या की सूचना पर हिन्दू धर्म से इसाई धर्म में परिवर्तन कराने वाले तीन अभियुक्त बिरेन्द्र कुमार बिन्द पुत्र स्व. रामदेव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अन्दावा थाना सराय इनायत जनपद प्रयागराज,कुन्दन बनवासी पुत्र मकर बनवासी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कुरावा थाना सुजानगंज जौनपुर, सुनील बनवासी पुत्र पप्पू बनवासी निवासी ग्राम कुरावा थाना सुजानगंज जौनपुर को धर्म परिवर्तन कराते हुए ग्राम कुरावा में प्रधानमंत्री आवासीय कालोनी में चन्दु के घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से धर्म परिवर्तन कराने के सम्बन्धित कागजात व 03 बाइबील पुस्तक बरामद की गयी है। उक्त के सम्बन्ध में थाना सुजानगंज पर मु.अ. सं. -145 /2025 धारा- 299/196 BNS व 3/5(1) उ.प्र. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 बनाम 03 अभियुक्त उपरोक्त पंजीकृत कर बाद कार्यवाही उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में यजुवेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना सुजानगंज जौनपुर मय टीम रहे।