Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​किसी भी संगठन की जान उसके सदस्य होते हैं: संजय अस्थाना

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। किसी भी संगठन की जान उसके पदाधिकारी नहीं, बल्कि सदस्य होते हैं। कुछ लोग पद पर रहकर भी दायित्व के प्रति खरे नहीं उतरते। कुछ बिना पद के ही अपने कार्य एवं व्यवहार के बल पर संगठन में जगह बना लेते हैं। किसी पद पर होना, चुना जाना, चयनित होना उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना पद पर रहते हुये अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होता है। उपरोक्त बातें संजय अस्थाना जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जौनपुर इकाई ने पत्रकार संघ भवन में उपस्थित जिला कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुये कही।इसी क्रम में संरक्षक रामजी जायसवाल ने कहा कि चाहे घर हो या परिवार, हर सदस्य का यह कर्तव्य होता है कि वह सभी का सम्मान करे। सबको इज्जत दे तभी एकजुटता एवं विकास सम्भव है। साथ ही मण्डल पदाधिकारी दयाशंकर निगम, संरक्षक डा. राम सिंगार शुक्ला, संरक्षक जय आनन्द, संरक्षक श्याम रतन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रो. आशा राम यादव, उपाध्यक्ष श्याम शंकर पाण्डेय ने भी बैठक को सम्बोधित किया। इस दौरान 4 नये सदस्य आशीष पाण्डेय, सोनू उपाध्याय, शुभम सेठ, राम प्रकाश चौबे को सदन से परिचय कराया गया।वहीं जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने बताया कि महासचिव का तीन पद है जिनमें महासचिव लक्ष्मी नारायण मौर्या, महासचिव विवेक श्रीवास्तव के अलावा एक पद रिक्त चल रहा है जिस पर एक सदस्य का चयन किया जाना है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल ने कहा कि इस पद के लिये सर्वथा योग्य आशीष पाण्डेय है जिसका पूरे सदन ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। आशीष जी को वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नियुक्त पत्र देने के साथ ही माल्यार्पण करके स्वागत किया।इस अवसर पर सदर अध्यक्ष देवेन्द्र खरे, जय प्रकाश तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव, असलम परवेज, संजय चौरसिया, कमलेश यादव, मनोज यादव,  तबरेज नियाजी, दानिश इकबाल, नवनीत सिंह, वेद विश्वकर्मा, जेपी तिवारी, आबिश इमाम, अली मेंहदी, विशाल सोनकर, गोरख सोनकर, रोहित चौबे, दीपक मिश्रा, शारिक खान, बख्तियार आलम, बुद्धि प्रकाश तिवारी, राहुल गुप्ता, पंकज गुप्ता सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संगठन मंत्री प्रशांत विक्रम सिंह ने किया।