इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। भाजपा कार्यालय में एसआईआर अभियान की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा की पार्टी की ओर से बनाए गए बीएलए बूथ प्रवासी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक अपने-अपने बूथ पर बीएलओ के साथ मिलकर फॉर्म भरने का कार्य तेजी से पूरा करें विपक्ष इस अभियान को लेकर जनता में अनावश्यक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम न जुड़े। उन्होंने बताया कि पहले मतदाता सूची में कई विसंगतियां होती थीं जैसे एक व्यक्ति का कई स्थानों पर नाम होना या विलोपित विस्थापित व्यक्तियों के नाम बने रहना जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। हालांकि विपक्ष इस महत्वपूर्ण अभियान के बारे में जनता के बीच अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती है। उन्होंने विपक्ष पर विदेश-प्रभावित विचारधाराओं से देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने और सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने में पूरी सहायता करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर लोगों की सहायता करें। मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटाने नए पात्र मतदाताओं को शामिल कराने और आवश्यक दस्तावेजों को समय पर जमा कराने में जनता को मदद पहुंचाएं।जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने एसआईआर अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि शुरू से ही एसआईआर को लेकर विपक्ष नकारात्मक रवैया अपनाता रहा है विपक्ष नहीं चाहता कि देश में सही और शुद्ध मतदाता सूची जारी हो। जिलाध्यक्ष मछली शहर अजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आवश्यक फार्म भरें ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाया जा सके। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर केपी सिंह अशोक चौरसिया विधायक रमेश मिश्र हरिश्चन्द्र सिंह पीयूष गुप्ता सुरेन्द्र सिंघानिया राकेश वर्मा संदीप सरोज विजय लक्ष्मी साहू अवधेश यादव राज पटेल संतोष मिश्र अंजना श्रीवास्तव विनय सिंह पंकज मिश्रा संदीप तिवारी लवकुश सिंह पुष्पा शुक्ला आमोद सिंह रोहन सिंह जितेंद्र सिंह अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित रहे।