Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबन्द।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड के परियावा गांव निवासी आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश मानव को पुलिस ने रविवार को नजरबंद कर दिया। ज्ञात हो कि मेरठ में घटना को लेकर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चन्द्रशेखर घटनास्थल पर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उसी को लेकर लाइन बाजार पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश मानव को नजरबंद कर दिया। श्री मानव ने बताया कि मुझे तथा पार्टी के लोगों को पुलिस ने जबरदस्ती नजरबंद करके रखा है। शासन के आदेश पर भीम आर्मी के लोगों को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को रोकने का विरोध भी नहीं करने दिया जा रहा है।