Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​विधायक ने क्षेत्र के दो गांवों में सड़कों का किया लोकार्पण।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय ने धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के गोसाईपुर और कबीरुद्दीनपुर गांव में बनी सड़कों का लोकार्पण किया। इन सड़कों के लोकार्पण से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। शुक्रवार को क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में 51 लाख 29 हजार की लागत से बने संपर्क मार्ग एवं कबीरुद्दीनपुर गांव में 64 लाख 37 हजार की लागत से पीडब्लूडी विभाग द्वारा बने संपर्क मार्ग का विधायक श्री राय ने ग्रामीणों की उपस्थिति में फीता काटकर लोकार्पण किया। साथ ही कहा कि उक्त मार्गों के निर्माण के लिए गोसाईपुर और कबीरुद्दीनपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा काफी दिनों से मांग की जा रही थी। ऐसे में पीडब्लूडी विभाग द्वारा यह संपर्क मार्ग बनने से अब गोसाईपुर एवं कबीरुद्दीनपुर गांव के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। उक्त अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।