Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का हुआ शुभारम्भ।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। गायत्री शक्तिपीठ परिषद में आयोजित नव कुंडी गायत्री महायज्ञ एवं संगीत प्रवचन के लिये चार दिवसीय आयोजन का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। गायत्री परिवार के सैकड़ों पीला वस्त्रधारी भक्तगण कलश शोभायात्रा में युग निर्माण के गगनभेदी नारों लगाते हुये टीडी कॉलेज, जेसीज चौराहा, ओलन्दगंज होते हुये आदि गंगा गोमती के तट पर पहुंचे। यहां से विभिन्न मार्गों से होते हुये वापस शक्तिपीठ गायत्री मंदिर पहुंचे जहां इंद्रमणि मिश्रा एवं अमरेश यादव ने कलश पूजन सम्पन्न कराया। कलश यात्रा का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने कलश धारण करके किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक शिवगोविंद यादव, प्रभाकर त्रिपाठी, अजय सिंह, मेजर केके सिंह, विजय सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र, बेचन मिश्र, शशि सिंह, गायत्री शर्मा, गोयल, सनोरमा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। शीतकालीन सत्र में शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली द्वारा संगीत प्रवचन का आयोजन हुआ जो लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना रहा।