Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​17वां वार्षिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम 16 को।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

शाहगंज, जौनपुर। सिटी नर्सिंग होम शाहगंज द्वारा 17वां वार्षिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिटी नर्सिंग होम, डॉ. हुमैरा टावर, आज़मी नगर, डॉक्टर्स कॉलोनी मेन रोड जौनपुर ठीक वी मार्ट के सामने शाहगंज में संपन्न होगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच तथा दवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में जनरल फिजिशियन एवं सर्जन डॉ. शेख मोहम्मद तारिक, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सैयदा हुमैरा बानो, डेंटल सर्जन डॉ. मोहम्मद आकिल खान, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.के. गुप्ता, जनरल सर्जन डॉ. सुनील दुबे, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.पी. दुबे, फिजियोथेरेपिस्ट विपिन यादव, पैथोलॉजिस्ट आरती पाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवी प्रसाद पुष्पजीबी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महफूज आलम, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हैदर अब्बास सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का परीक्षण करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।