इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। शीतला चौकिया धाम में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलम्बो श्रीलंका में होने वाले टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप मैच के लिए हवन-पूजन किया गया। टीम इंडिया की बड़े अंतर से जीत के लिए लोगों नें मां शीतला से प्रार्थना किया। हवन कुंड किनारे टीम इंडिया के अपने चहेते खिलाड़ियों की फोटो लेकर लोगों नें यज्ञ आहुति दी। पाकिस्तान पर प्रचंड जीत के साथ विश्व कप का फाइनल मुकाबला भी जीतने के लिए माता शीतला से प्रार्थना किया। हवन पूजन में विनय त्रिपाठी,संजय माली, विनोद मोदनवाल,पंकज माली, पिंटू माली,संदीप माली सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे। सभी ने मिलकर टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना किया। ज्ञात हो कि भारत पाकिस्तान का मैच रविवार की शाम सात बजे से आर प्रेमदास स्टेडियम कोलम्बो श्रीलंका में खेला जाएगा।