Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​विवाहिता ने फंदे पर झूलकर दी जान।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नगहटी गांव की  विवाहिता ने बीते देर रात फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया‌। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उक्त गांव के निवासी श्याम की पत्नी 23 वर्षीय शालू शनिवार रात अपने कमरे का दरवाजा बंद कर ली। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दरवाजा नही खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला तो विवाहिता का शव पंखे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव उतरवा कर कब्जे में लिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । घटना के सम्बन्ध में छानबीन की जा रही है। अभी तक परिजनों द्वारा आत्महत्या के कारण की कोई भी स्पष्ट जानकारी नही दी गई है।