Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:चन्दवक पुलिस ने "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रंगबाजी प्रदर्शित करने वाले 02 अराजकतत्वों को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चन्दवक, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन वज्रपात" के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना चन्दवक पुलिस द्वारा मंगलवार को थाना चन्दवक क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया पर रंगबाजी एवं आपत्तिजनक पोस्ट से संबंधित वीडियो बनाकर समाज में भय एवं अशांति का वातावरण उत्पन्न करने वाले 02 अराजकतत्व मो.हकीम पुत्र मो. रहमुल्ला निवासी चवरवर बरौटी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, साहिल अहमद पुत्र समीउल्ला निवासी ग्राम चन्दवक थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह,उ.नि. परशुराम सिंह, हे.का. बलवन्त सिंह,रि.का. पियुष कुमार सिंह शामिल रहे।