इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। सरकार के यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) को ज्यादातर शिक्षक कर्मचारियों के द्वारा नकारे जाने के बाद इस बजट में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर काफी उम्मीद थी लेकिन ओपीएस न बहाल किये जाने से सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों में हताशा व निराशा हुई है। साथ ही महँगाई लगातार बढ़ने पर भी टैक्स स्लैब में कोई परिवर्तन न किया जाना भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उक्त बातें अमित सिंह जिलाध्यक्ष/प्रांतीय संयुक्त महामंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रेस को जारी बयान में कही।