इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सिरकोनी, जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में आयुक्त वाराणसी मंडल/रोल प्रेक्षक एस. राजलिंगम ने जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में हो रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने उपस्थित एईआरओ से जनसुनवाई के दौरान साक्ष्य मिलान की संपूर्ण प्रक्रिया, फीडिंग की जानकारी, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज और अनमैप्ड मतदाताओं की सूची आदि के संदर्भ में जानकारी लिया। साथ ही निर्देशित किया कि सुनवाई और फीडिंग की प्रक्रिया में तेजी लाएं जिससे निर्वाचन के इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। इस दौरान उन्होंने सुनवाई हेतु आए हुए लोगों से संवाद भी किया। इस अवसर पर ईआरओ, खंड विकास अधिकारी सिरकोनी, एईआरओ सहित अन्य उपस्थित रहे।