Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : एलएसएस स्कूल की पीहू यादव ने भाषण प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जफराबाद, जौनपुर। विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में मंगलवार को एलएसएस नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरौली की छात्रा पीहू यादव ने जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में नगर के बीआरपी इंटर कालेज में राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पीहू यादव ने अपने ओजस्वी भाषण से मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। उसने अपने दमदार भाषण से जिले की टॉपर बनी। पीहू यादव को सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव व विवेक सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उसके सफलता पर विद्यालय की प्रबन्धक उषा सिंह तथा संस्थापक डॉ संजीव सिंह, प्रधानाचार्य शिवमिलन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामना दिया।