राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। नेशनल हाईवे 135-ए पर बन रहा शाहगंज निर्माणाधीन बाईपास कंस्ट्रक्शन के वाहन के चलते दर्ज़न भर से अधिक स्कूली बसें जाम के चंगुल में फंस जा रही है। ढंढवारा-आज़ाद संपर्क मार्ग पर कंस्ट्रक्शन की दर्जन भर से अधिक वाहनों का सिंगल सड़क पर सुबह ही कब्ज़ा हो जाता है जिससे हालात बेपटरी हो जा रही है। घण्टों इंतजार के बाद बच्चे स्कूल पहुँच रहे है जिससे उनका पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। इस मार्ग पर एक दर्ज़न स्कूल के स्कूली बस का पहिया आकर थम जा रहा है।
बता दें कि ढंढवारा गांव में बाईपास निर्माणधीन है। कंस्ट्रक्शन के लिए गिट्टी, बालू सहित अन्य सामान पहुचाँने के लिए दर्जनों डंफर यहां पहुँच रहे है। सुबह 9 बजे ही वाहनों के आने का सिलसिला शुरू होता है तो अपराह्न 3 बजे के आस—पास निर्बाध ढंग से जारी रहता है।क्षेत्र पंचायत सदस्य वाक़िब ने बताया कि इस सिंगल रोड पर दिन भर कब्जा रहता है जिससे स्कूली वाहने और ग्रामीण प्रभावित हो जाते है। कंस्ट्रक्शन के लिए वाहनों को आबादी से बाहर वाले अन्य मार्ग से गाड़ियों को गुजारे।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास कंट्रक्शन के काम के लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। लोगों ने एनएचएआई से सड़क के किनारे सम्पर्क मार्ग पर पानी का छिड़काव का मांग किया है। पिछले दिनों आए कंस्ट्रक्शन के डीपीएम राजेश वर्मा को भी ग्रामीणों ने समस्या से अवगत कराया।
बता दें कि ढंढवारा-आज़ाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार से ईडन कॉन्वेंट, सनराइज़, दिल्ली पब्लिक स्कूल और आसमां ग्रुप कालेज, कुबा इंटरनेशनल स्कूल समेत कई कालेजों के स्कूली वाहन डंफर वाहनों के ज़द में आकर स्कूल वाहन की बसें थम जा रही है जिससे घण्टो व इस समस्या का दंश झेलने को मजबूर है।