Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​डीएम के निर्देश पर भटपुरा गौशाला पर निराश्रित पशुओं को कराया गया स्नान।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

नौपेड़वा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के निर्देश पर सोमवार को बक्शा विकास खण्ड के भटपुरा गौशाला पर रखे गए निराश्रित पशुओं को स्नान कराया गया। ग्राम प्रधान मनोज यादव एवं सचिव कमलेश खरवार की मौजूदगी में केयर टेकर कैलाश गौतम, सफाईकर्मी रमापति यादव एवं राजेश यादव ने गौशाला पर मौजूद कुल 95 पशुओं को साबुन एवं शैम्पू से स्नान कराया। इसके अलावा सादनपुर प्रधान मनी लाल यादव एवं बशारतपुर प्रधान संजय गौतम की निगरानी में गौशाला पर मौजूद पशुओं की साफ सफाई की गयी।