Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​अधीनस्थ कृषि सेवा संघ वाराणसी मण्डल को मिला नया नेतृत्व।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

रामपुर, जौनपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले वाराणसी मंडल का अधिवेशन उप कृषि निदेशक कार्यालय वाराणसी के सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से संगठन के नये मण्डलीय पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें जय प्रकाश गुप्ता (प्रान्तीय कोषाध्यक्ष) को वाराणसी मण्डल अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गयी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्तीय संगठन मंत्री डा. राजशेखर रहे एवं विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी के अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अधिवेशन में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। जौनपुर से अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव व मंत्री सकल नारायण पटेल, गाजीपुर से अध्यक्ष रजनीश पाल व मंत्री राकेश सरोज, चंदौली से कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता तथा जनपद वाराणसी से अध्यक्ष हेमलता भारतीय व मंत्री प्रियंका गुप्ता की उपस्थिति में यह निर्विरोध चयन सम्पन्न हुआ।वाराणसी मण्डल के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सोनकर, मंत्री डा. भास्कर दुबे, संगठन मंत्री चन्दन गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामहंस कुशवाहा हैं। चयन उपरान्त प्रान्तीय संगठन मंत्री डा. राजशेखर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर उन्होंने संगठन की एकता, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया। अधिवेशन के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित मंडलीय टीम को बधाई देते हुये आशा व्यक्त किया कि नया नेतृत्व संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनायेगा।