Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : किसानों के लिये बेहतर है आधुनिक कृषि तकनीक: डा. उमेश चन्द्र

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड परिसर में कृषि सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी एवं किसान मेला कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद तिवारी ने रहे जबकि मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पांडेय, एडियो एजी शिवम गुप्ता, एसएमएस नंद किशोर, शिवपूजन, श्रीप्रकाश उपाध्याय, सौरभ सिंह सहित सैकड़ों किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसएमएस ने कृषि की नवीनतम तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए सोलर पंप की स्थापना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री, ट्रिकोडर्मा जैविक खाद तथा कृषि निवेश योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने नवीनतम कृषि उद्योगों के अवसरों पर भी किसानों को जागरूक किया जिससे क्षेत्रीय किसानों में उत्साह का संचार हुआ। किसानों ने इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण भी कराया। मुख्य अतिथि डॉ. तिवारी ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जल की कमी से निपटने के लिए वर्षा जल संचयन अनिवार्य है। उन्होंने खेती-कृषि की उपयोगिता पर बल देते हुए किसानों को आधुनिक विधियों अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।