Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : डीएम से मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष शतरूद्र प्रताप।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। यूथ इन एक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शतरूद्र प्रताप सिंह ने गोमती जीवन यात्रा के संदर्भ में बुधवार को जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र से भेंट किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जौनपुर में यात्रा 8, 9 एवं 10 मार्च में रहेगी। उक्त अवसर पर समाज बल के साथ प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग अपेक्षित है। इस दौरान जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही स्वयं यात्रा से जुड़ने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने शतरूद्र प्रताप जी के इस भागीरथी प्रयास की सराहना भी किया।