इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने बजट पर कहा कि आज का यह बजट व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिये कोई विशेष प्रभावी नहीं है। देश के छोटे और मझोले व्यापारी ऑनलाइन व्यापार और जीएसटी की कठिनाई से परेशान हैं। इस विषय पर सरकार द्वारा कोई ठोस राहत नहीं दी गई। छोटे व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपए तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की मांग काफी दिनों से की जा रही थी जो अभी तक पूरी नहीं हो पायी।