Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​समर्पण सेवा समिति ने लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। समर्पण सेवा समिति ने नगर के जनककुमारी इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया जहां दर्जनों बच्चों और वयस्कों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।कार्यक्रम में एमडी पीडियाट्रिशियन डॉ. सरोज यादव और डेंटिस्ट डॉ. उज्ज्वला जी ने विशेष रूप से उपस्थित लोगों की जांच किया। साथ ही उनकी सेहत सुधारने के लिए उपयोगी सलाह दिया। वहीं समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया था। डॉ. सरोज ने बच्चों के पोषण, टीकाकरण और सामान्य बीमारियों पर जोर दिया जबकि डॉ. उज्ज्वला ने दांतों की सफाई, फ्लॉसिंग और नियमित जांच की महत्ता बताई। आयोजन में स्कूल के छात्रों और शिक्षको ने बढ़च—ढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का समापन समिति द्वारा वितरित स्वास्थ्य टिप्स के साथ हुआ। छात्रों, शिक्षकों और कॉलेज प्रशाशन ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे और आयोजनों की मांग किया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।