Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​चांद का हुआ दीदार, रमजान को लेकर उत्साह

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। जनपद सहित आस—पास के मुस्लिम बहुल इलाकों में मंगलवार को रमजान का चांद नजर आने के बाद खासा उत्साह रहा। चांद दिखने की खबर मिलते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई और लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। लखनऊ चांद कमेटी की आधिकारिक पुष्टि के बाद जौनपुर में बुधवार से रमजान का पहला रोजा रखा जायेगा।
खेतासराय क्षेत्र के गुरैनी, मानीकला, मनेछा और जमदहा गांवों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चांद देखने की तस्दीक किया। इस दौरान मस्जिदों में इबादत की तैयारियां शुरू हो गईं और देर रात तरावीह की नमाज अदा की गई।
गुरैनी स्थित मदरसे के नाजिम अब्दुल रहीम ने बताया कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां और बेहद मुकद्दस महीना होता है। चांद नजर आने के बाद पहली रात से ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। सेहरी के बाद रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा और पूरे महीने रोजेदार अल्लाह की इबादत, सब्र और नेक अमल में वक्त गुजारेंगे।