Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​लिटिल जीनियस स्कूल में भक्ति भाव से हुआ कन्या पूजन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित लिटिल जीनियस स्कूल में लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की ओर से भक्ति और आस्था के माहौल में कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान छोटी-छोटी बालिकाओं का विधिवत पूजन कर उन्हें देवी स्वरूप मानते हुए सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों एवं छात्र-छात्राओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने क्लब के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष खुशबू जायसवाल, सचिव आराधना अग्रवाल सहित दीपिका गुप्ता, रानी अग्रहरि, सुनीता अग्रवाल, मोहिता जायसवाल, श्वेता जायसवाल, सपना जायसवाल, सपना गुप्ता, रूबी अग्रहरि, विद्यालय की प्रधानाचार्य मुक्ता जायसवाल, प्रीति जायसवाल, अर्चना साहू, खुशबू अग्रहरि, आराध्या, अभव्या जायसवाल, निहारिका जायसवाल आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मुक्ता जायसवाल ने ऐसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी होते रहने चाहिये।