Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​चौकियां में धूमधाम से निकाली गयी धर्म ध्वजा यात्रा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में रामनवमी पर बड़े ही धूमधाम से धाम क्षेत्र के युवाओं ने धर्म ध्वजा, रामनवमी पर रामलला की आकर्षण झांकी, शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर क्षे के सैकड़ों युवा, महिलाएं, बच्चे शामिल हुये। गाजे—बाजे के साथ माता रानी का जयकारा लगाते हुये शीतला चौकियां धाम मंदिर के शिखर पर ध्वजा फहराया गया। इसके उपरान्त मां काली मंदिर, काल भैरवनाथ मन्दिर, गंगागीर बाबा मन्दिर, बड़ागर डीह बाबा मन्दिर पर धर्म ध्वजा फहराया गया। तत्पश्चात मन्दिर परिसर में विश्व कल्याण के लिए हवन पूजन किया गया। इसके बाद सभी भक्तों में प्रसाद वितरण गया गया। वहीं हवन—पूजन के साथ वासंतिक नवरात्र का समापन किया गया। उक्त अवसर पर चौकियां धाम के महंत विवेकानन्द पंडा, विनय त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।