Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​मछलीशहर में लगे समर्सिबलों ने दिया धोखा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

मछलीशहर, जौनपुर। पिछले दो वर्षों की गर्मी से जूझने वाले नगरवासियों के समक्ष इस बार भी गर्मी से जीना दुश्वार होगा, ऐसा लग रहा है। कारण है कि वर्ष 2022—23 में लगे समर्सिबल पिछले 3 वर्षों से हाथ खड़ा कर दिये हैं जिसके चलते गर्मी के दिनों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में जिन क्षेत्रों लगे समर्सिबलों ने हाथ खड़ा कर दिये हैं, उन क्षेत्रों के लोगों के समक्ष पेयजल की बड़ी समस्या मुंह बाये खड़ी हो गयी है।बता दें कि वर्ष 2022—23 में नगर पंचायत मछलीशहर के अन्तर्गत कुल 15 समर्सिबल लगाये गये हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की पेयजल योजना के अन्तर्गत लगाये गये समर्सिबल की वजह से गर्मी के दिनों में पेयजल संकट ठीक हो गयी थी लेकिन वर्तमान में लगभग सभी समर्सिबल बीमार हो गये हैं जिसके चलते गर्मी के दिनों में लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या खड़ी हो जाती है। पिछले दो वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे लोगों ने कहा कि इस बार भी पेयजल की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा।देखा गया कि उस समय के लगे 15 समर्सिबल में एकाध को छोड़कर सभी खराब पड़े हैं जिनमें से अधिकांश तो जलापूर्ति नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ दे भी रहे हैं तो उसका पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में उक्त मोहल्ले के लोगों के समक्ष पेयजल की संकट उत्पन्न हो गयी है। क्षेत्रीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुये उनकी मूलभूत समस्याओं में से एक पेयजल की संकट दूर करने की मांग किया है।