Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:बदलापुर पुलिस ने अवैध रूप से धर्मांतरण कराने वाले 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार, पम्पलेट बुक इत्यादि बरामद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बदलापुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/ वारंटियों की गिरफ्तारी व अपहृताओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में सुनील चन्द्र तिवारी क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर शेष कुमार शुक्ला के कुशल संचालन में दिनांक 05.04.2026 प्राप्त सूचना पर कि ग्राम बबुरा में राकेश गौतम उर्फ सोनू गौतम के घर पर अवैध रूप से लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण का कार्य कराया जा रहा है कि सूचना पर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां से राकेश गौतम उर्फ सोनू गौतम निवासी बबुरा के घर के एक कमरे में आदमी और औरतों की भीड़ थी।आलमारी में क्राइस्ट लगे हुए थे। वहा मौजूद पूजा कराने वाला व उपदेश देने वाला जिसकी मोटर साइकिल UP 62BR 3914 है, मौके से भाग गया। गृहस्वामी राजेश उर्फ सोनू गौतम व उसके परिवारीजन अवैध रूप से धर्मांतरण कराने में संलिप्त होने के पर्याप्त साक्ष्य पाए गए हैं।वादी मुकदमा के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 160/26धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 व 351(2) बीएनएस थाना बदलापुर जौनपुर पंजीकृत किया गया तथा मौके पर मिली धर्मांतरण से संबंधित बुक,मिठाई, पम्पलेट आदि बरामद करते हुए मौके से अभियुक्तगण राकेश गौतम उर्फ सोनू पुत्र निवासी बबुरा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर, डेविट कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी रूपचंद्रपुर थाना बदलापुर जौनपुर, रामकरन गौतम पुत्र स्व.भगेलूराम गौतम निवासी खजुरन थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को दिनांक 05.04.2026 को समय 16.30 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व.उ.नि. धर्मेन्द्र दत्त, उ.नि.श्री प्रकाश यादव, म.हे.का. प्रतिभा चौहान, म.का.कामिनी सिंह,पिआरवी 5711 कर्मचारी हे.का. ओमप्रकाश यादव,हो.गा.पीसी. धर्मेन्द्र शर्मा, हो.गा.विनय कुमार शामिल रहे।