Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: महिला के साथ अश्लील हरक़त व गाली गलौज करने वाले को बदलापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बदलापुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/ वारंटियों की गिरफ्तारी व अपहृताओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में सुनील चन्द्र तिवारी क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर शेष कुमार शुक्ला के कुशल संचालन में वादिनी मुकदमा के तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.115/26 धारा 74/352/351(2) बीएनएस का अभियोग बाबत वादिनी मुकदमा के साथ अश्लील हरक़त करना व उसके गाली गलौज तथा धमकी दिए जाने के सम्बन्ध मे हुए अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसकी विवेचना व.उ.नि. धर्मेन्द्र दत्त को आवंटित की गई थी। विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त वीरेंद्र निषाद पुत्र लहुरी निषाद निवासी डडवा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र 32 वर्ष को आज दिनांक 06.04.2026 को 11.30 बजे बहद ग्राम डडवा से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व.उ.नि. धर्मेन्द्र दत्त, हे. का.ईश्वर कुमार शामिल रहे।