इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मडियाहूं, जौनपुर। गुरुवार को ग्राम सरौना में रंजीत सरोज आदि द्वारा एक राय होकर पुरानी रंजिश व मडहा रखने के विवाद को लेकर गाली गलौज देते हुए मारने पीटने व मड़हा जला देने के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 142/26 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 326(g) बीएनएस पंजीकृत हुआ जिसमें वाछिंत अभियुक्तगणों कृष्णा सरोज उर्फ पण्डा पुत्र घनश्याम सरोज निवासी सरौना थाना मडियाहू जनपद जौनपुर।,सूरज सरोज पुत्र घनश्याम सरोज निवासी सरौना थाना मडियाहू जनपद जौनपुर।,करन सरोज उर्फ आरपी पुत्र राजेश सरोज निवासी सरौना थाना मडियाहू जनपद जौनपुर को प्रभारी निरीक्षक थाना मडियाहू जौनपुर के नेतृत्व में उ.नि. रामाश्रय प्रजापति मय हमराह द्वारा गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।