Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​लखनऊ में हाजियों के पहले जत्थे का हुआ स्वागत।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर/लखनऊ। जनपद से हाजियों का पहला जत्था पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुआ जिसके लखनऊ पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रवाना होते समय परिजनों और शुभचिंतकों ने हाजियों की सलामती और कुबूलियत की दुआ किया। लखनऊ में हाजियों के स्वागत के लिये हैदर अब्बास, रिजवान खान, एडवोकेट काशिफ हुसैनी मौजूद रहे। उन्होंने सभी हाजियों का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामना दिया। वहीं हाजियों से देश व समाज की खुशहाली के लिये दुआ करने की अपील किया। स्वागत के दौरान खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला जहां हाजी भी भावुक नजर आये।
Uploaded Image