इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह के द्वारा अपराध की रोकथाम एव अपराधियों/वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा थाना सुरेरी पर पंजीकृत मु.अ.सं.-106/25 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त महेश पटेल उर्फ कुन्नू पटेल पुत्र राज कुमार पटेल ग्राम कबिरामपुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी को मुखबिर की सूचना के आधार पर बुधवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।