Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी में स्थित धर्मशाला में सोमवार को तीन दिवसीय 'संविधान से समाधान' प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण में ग्रामीण किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और संवैधानिक मूल्यों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा कार्यक्रम की गई थी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार, कर्तव्य, लैंगिक समानता, बाल अधिकार, सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर गहन चर्चा करते हुए किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने और सामुदायिक विकास के लिये संवैधानिक प्रावधानों का व्यावहारिक उपयोग कैसे करें, इस पर समाधान सुझाये गये।
प्रशिक्षक मुकेश व नवेंदु ने मुख्य वक्ता के रूप मौजूद किशोरियों से चर्चा करके संविधान की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाते हुये मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था के परियोजना निदेशक संतोष पाण्डेय, मेरी मुस्कान प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर वन्दना जी, फिल्ड कॉर्डिनेटर सविता जी, शीला जी, दीप नारायण, अनीता जी, नीरज जी, ललिता जी, संध्या जी, करिश्मा जी, दीपा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 6 ग्राम पंचायत की किशोरियों ने भाग लिया।

Uploaded Image