जौनपुर। शहर से सटे ग्रामसभा गोधना में जय सोलंकी सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सोलंकी परिवार के सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में सोलंकी परिवार के सदस्यों, अभिभावकों एवं युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये ज्ञान प्रकाश जी ने समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि समाज को मजबूत और विकसित बनाने के लिए एकजुटता और सद्भाव सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। जब समाज एकजुट होता है तो सच्चे अर्थों में प्रगति संभव होती है। एकजुट समाज में सहयोग, विश्वास और भाईचारा बढ़ता है जिससे समस्याओं का समाधान भी आसान हो जाता है। हमें चाहिए कि हम प्रेम, सहिष्णुता और आपसी समझ को बढ़ावा दें तथा दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। छोटे-छोटे प्रयास, जैसे मिल-जुलकर त्योहार मनाना और जरूरतमंदों की मदद करना, समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश सिंह पूर्व प्रमुख सचिव नगर विकास उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि एक सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब उसमें रहने वाले सभी लोग आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को अपनाएं। विविधताओं के बावजूद यदि लोग एक-दूसरे को समझने और स्वीकार करने का प्रयास करें तो सामाजिक समरसता स्वतः विकसित होती है।कार्यक्रम में जनपद के 16 गांवों से आये सोलंकी परिवार के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान समाज के गौरवशाली व्यक्तित्वों का स्मरण करते हुये युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में योगेंद्र नाथ सिंह सलाहकार समिति अध्यक्ष, वंशलोचन सिंह संयोजक, जितेन्द्र प्रताप सिंह कार्यकारिणी अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करना, राष्ट्र के गौरवों का स्मरण करना तथा युवाओं को प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर दीपक सिंह, पंकज सिंह, वेद प्रकाश सिंह, राजन सिंह, सुनील सिंह, इन्द्र बहादुर सिंह, सुनील सिंह प्रधान, सुशील सिंह पहलवान, अजय सिंह, इंद्रसेन सिंह, विद्या प्रकाश सिंह, संतोष सिंह, सत्यम सिंह, विमल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।