Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​मां सरस्वती पूजन व सुन्दर काण्ड पाठ से नये सत्र का हुआ शुभारम्भ।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। शहर के मध्य में स्थित प्राचीन एवं प्रतिष्ठित राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ मां सरस्वती के पूजन एवं सुंदर कांड पाठ के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ जहां विद्यालय परिवार ने बच्चों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। नये सत्र के प्रारंभ पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपना अंक पत्र प्राप्त किया और अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेकर प्रसन्नता व्यक्त किया। वर्तमान में विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी जोर-शोर से चल रही है।इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे ने बताया कि विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रभावी ढंग से अध्यापन कराया जाता है जिससे विद्यार्थी अनुशासन के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय में प्रवेश अवश्य सुनिश्चित करायें। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

Uploaded Image