इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा–निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी के नेतृत्व मे थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 181/2026 धारा 137(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 87 बीएनएस से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त पवन पुत्र ज्वाला निवासी पकरी फूलन देवी तिराहा थाना भदोही जनपद भदोही को बरसठी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।